नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के नवादा निवासी नेपाली सिंह ने नवगछिया थाना में लिखित आवेदन देकर प्रकाश मंडल पिता स्व सहदेव मंडल, अमरेश मंडल पिता सियारा सिंह व शंभू सिंह पिता दासो सिंह पर जलकर में कीटनाशक दवा देकर मछली मारने का आरोप लगाया है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 561

नवगछिया थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि मामले कि जानकारी मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। नेपाली सिंह ने बताया कि हम लोग पेशेवर मछुआरे हैं। मछली जलकर को लेकर के इन लोगों से विवाद था। इस कारण कीटनाशक दवा देकर इसे मार दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *