नवगछिया। बीडीओ राजीव रंजन कुमार ने सीओ निशांत कुमार की मौजूदगी में शुक्रवार को खरीक बाजार पंचायत के पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। बैठक में खरीक बाजार की सड़क पर जलजमाव की समस्या को शीघ्र दूर करने के लिए आवश्यक सुझाव लिए और पंचायत के अन्य समस्याओं की भी मौजूद जनप्रतिनिधियों से जानकारी ली।
इसके बाद हर समस्याओं का समाधान के लिए हरसंभव जरूरी पहल करने का आश्वासन दिया। वहीं, बीडीओ ने मौजूद जनप्रतिनिधियों को बताया कि खरीक बाजार की सड़क पर जगह-जगह जलजमाव की मुख्य समस्या है, जिसे सभी के सहयोग से हर हाल में दूर करना है।
बीडीओ ने जलजमाव की समस्या कैसे दूर होगा, इसको लेकर रणनीति तैयार की। वहीं, बीडीओ ने बताया कि शीघ्र सभी जलजमाव स्थल का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इस मौके पर मुखिया पति विजय कुमार साह, वार्ड सदस्य धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, फुलचन साह, अमृत कुमार, शूटर कुमार, नंदन कुमार आदि मौजूद थे।


