परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर यात्री शेड में बीते दो दिन पूर्व मिले अज्ञात शव की पहचान उदाकिशुनगंज निवासी रौशन चौधरी, पिता भोला चौधरी के रूप में हुई है। शव की पहचान मृतक की पत्नी रेशमी कुमारी एवं उसके परिजनों ने की। पत्नी रेशमी कुमारी ने धन के लोभ में मृतक के बड़े भाई मुकेश चौधरी एवं उसकी पत्नी द्वारा खाना में जहर मिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उसके पति मंगलवार से ही लापता हैं। मैं अपने मायके मोहनपुर ढोलबज्जा में थी। मेरे पति घर से गायब थे, लेकिन हमें जानकारी नहीं दी गई थी। शुक्रवार संघ्या समय मेरा छोटा देवर अचानक मेरे घर पर आया, जो कभी हमारे घर नहीं आता था। उसने बताया कि भैया मंगलवार से ही लापता हैं। शनिवार सुबह मेरे एक रिश्तेदार ने बताया कि जगतपुर से एक शव मिला है जो उसके पति से मिलता जुलता है। रोती बिलखती महिला ने आरोप लगाया कि बुधवार को उसके पति की जहर खिलाकर यात्री शेड में लाकर छोड़ दिया गया।

परबत्ता थानाध्यक्ष रामचन्द्र यादव ने कहा कि शव की शिनाख्त हो गयी है। मृतक की पत्नी जो आरोप लगा रही है वह जांच का विषय है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। घटनास्थल को देखने के बाद प्रथम दृष्टया यह जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला लगता है। मृतक के भाई का कहना है कि दिमागी रूप से वह परेशान थे, दवा चल रही थी।

शव पर दहाड़ मारकर रो रही थी महिला, तीन वर्ष का बच्चा हुआ अनाथ

महिला पति के शव पर दहाड़ मार कर रो रही थी। तीन वर्ष का नन्हा बालक के सिर से पिता का साया हट गया था। महिला ने कहा कि उसके पति के बारे में विक्षिप्त होने की बात जो कही जा रही है वह पूरी तरह झूठ है। वहीं मृतक के परिजनों द्वारा उसे विक्षिप्त होने की बात कही गई है। शव को देखते ही महिला सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *