नवगछिया। रंगरा प्रखण्ड के जहांगीरपुर वैसी में कोसी नदी का भीषण कटाव लगातार चल रहा है। जिससे रोजाना घर कटकर नदी में समा रहे हैं। मंगलवार को भी कोसी नदी के कटाव में मो. जकीर, मो उल्फत, रिंकू, मो. रकाबुल का घर कटकर कोसी नदी में विलीन हो गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 372
घर कटने के बाद पीड़ित परिवार खेतों में अपने समान खुले आकाश में रखकर किसी तरह जीवन ज्ञापन कर रहे हैं। दिन भर भूखे प्यासे रहने के बाद संध्या समय ग्रामीणों द्वारा पीड़ित परिवार को भोजन कराया गया। ग्रामीण इश्तेयाक ने बताया कि कटाव लगातार चल रहा है लेकिन कटाव रोकने के लिए कोई ठोस कदम नही चलाया जा रहा है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
