नवगछिया। नगर परिषद नवगछिया बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित है, इसके लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जूट से बने लगभग दो हजार थैले का वितरण नगर परिषद द्वारा किया गया।

बाजार के दुर्गा मंदिर चौक, महाराज जी चौक, धर्मशाला परिसर, चैती दुर्गा स्थान एवं मखातकिया चौक पर स्वच्छता पदाधिकारी के साथ नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, नागेश्वर सिंह, मो शाहजहां, कृष्णा पासवान आदि सभी ने सहयोग किया। लोगों से अपील की गयी कि पॉलिथीन का उपयोग न करें। जूट से बने थैला का प्रयोग करें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *