नवगछिया : नाथनगर की धरा पर बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का द्वादशम अधिवेशन नाथनगर शाखा में आयोजित हुआ महिला जागृति शाखा नवगछिया की 11 सदस्यों ने भाग लिया साथ ही समाज की महिलाएं सुनिता यादुका, संगीता केडिया भी उपस्थित थीं । जिसमें शाखा अध्यक्ष सपना शर्मा, शाखा सचिव चित्रा टेबरिवाल, उपाध्यक्ष श्वेता बूबना, उपसचिव नीतू चिरानिया, कंचन खेमका, कविता अग्रवाल, रिंकी शर्मा, रश्मि सराफ, बीना सराफ, बबीता वर्मा आदि उपस्थित थे
Total Downloads: 79
इस अधिवेशन में नवगछिया शाखा को एक विशिष्ठ शाखा के रूप में पुरस्कृत किया गया एवं श्रेष्ठ महिला शाखा तीज मेला हेतु पुरस्कृत किया गया अधिवेशन में हुए रैली प्रतियोगिता में महिला जागृति शाखा द्वारा रक्तदान पर रैली निकाली गई जिसमें महिला जागृति शाखा को ही सर्वश्रेष्ठ ड्रेस कोड से पुरस्कृत किया गया
साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में हमारे समाज के बच्चों ने भी भाग लिया एवं हमारी शाखा सदस्यों द्वारा किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम ने अपनी एक विशेष भूमिका बनाने में सफल रही। जिसके लिए भी हमारी शाखा को पुरस्कृत किया गया वही जिसमें नवगछिया “जागृति” महिला शाखा की वर्तमान सचिव सपना शर्मा को बिहार प्रान्त की श्रेष्ठ महिला सचिव का पुरष्कार प्राप्त हुआ।जिससे नवगछिया जागृति शाखा में उत्साह का माहौल है।सभी सामाजिक संगठन की ओर से उन्हें बधाइयां मिल रही है।

