नवगछिया : 22 मई को गोलीबारी में घायल हुए इस्माइलपुर हाट निवासी दिवाकर जायसवाल ने गुरुवार को पुलिस पदाधिकारी को आवेदन देकर जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी गुहार लगायी है। दिवाकर ने कहा कि उसे गांव के ही मिथुन, सौरभ व अन्य ने गोली मार कर घायल कर दिया था।
Total Downloads: 87
घटना के बाद मौके पर लोग जुट गए, जिसके बाद अपराधी वहां से भाग गए। नहीं तो उसी दिन अपराधी उसे मार देते। घटना के बाद उसे इलाज के लिये मयागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां से परिजन उसे इलाज के लिये पटना के मैक्स अस्पताल ले गए।
जहां से ठीक हो कर वह घर आया है। यहां आने के बाद पता चला कि अपराधी छुट्टा घूम रहे हैं। पुलिस पदाधिकारियों ने मामले में यथोचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

