नवगछिया। नवगछिया बाजार के लोग गुरुवार को जाम से परेशान रहे। राजद की सभा के बाद करीब चार घंटे तक बाजार से थाना की ओर जानेवाली सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम में सैकड़ों चारपहिया वाहन के अलावे मोटरसाइकिल भी फंसी रही।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 116
स्कूली छात्र भी जाम में फंसे रहे। धूप में घंटों फंसे रहने के कारण लोगों का गर्मी से बुरा हाल था। जाम में पुलिस गाड़ी भी फंसी लेकिन तमाम प्रयास के बाद भी जाम नहीं छूट पा रहा था। जाम में कई प्रत्याशी भी काफी दूर तक पैदल चले। बाद में नवगछिया इंस्पेक्टर लालबहादुर ने वाहनों को एक-एक कर निकालकर करीब तीन से चार घंटे के बाद जाम से निजात मिली। .

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

