नवगछिया : जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बुधवार को नवगछिया अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम न्यायालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अनुमंडल कार्यालय के प्रांगण में एसडीओ और एसडीपीओ का संयुक्त कार्यालय भवन बन रहा है उसे भी देखा गया। वहीं नए बने हुए भवन में वीडियो सीओ सहित अन्य पदाधिकारियों को शिफ्ट कराया गया था सभी लोग ठीक ढंग से रह रहे हैं। साथ ही उन्होंने जगतपुर झील का निरीक्षण कर इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही।
Total Downloads: 209
नवगछिया में अगले साल तक बनेगा सर्किट हाउस :
जिलाधिकारी ने बताया कि नवगछिया में एक सर्किट हाउस बनना है उसका भी जमीन चिह्नित किया गया है। आरसीडी एवं भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं को भी बुलाया गया था। प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर कर कार्य शुरू करवाया जाएगा। अगले साल तक काम शुरू हो जाएगा।
जगतपुर झील को पर्यटक स्थल बनाने की कवायद शुरू :
जिलाधिकारी ने कहा कि जगतपुर में एक महत्वपूर्ण झील है इस झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। झील के आस पास जो सरकारी जमीन है उसे मनरेगा के माध्यम से तालाब के रूप में विकसित करने के लिए निर्देश दिया गया है। डीडीसी भी इस दौरान मौजूद थी। आने वाले दो-तीन माह में झील में बोटिंग शुरू करवायी जाएगा ताकि दूर-दूर के पर्यटक इस झील में नौका विहार कर सकें। झील में जलकुंभी जम गया है उसे हटाया जयेगा। चैनल को ठीक कर फ्लैग को डेवलोपमेन्ट किया जाएगा।

30 जून तक पूरा होगा कटाव निरोधी कार्य :
उन्होंने कहा कि कटाव निरोधी कार्य 30 जून तक पूरा होना है काम तेजी से चल रहा है। 30 जून के पहले एक बार हो रहे कटाव निरोधी कार्य का भी निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी तरह की अनियमितता कई शिकायत मिलने पर उसकी जांच कराई जाएगी। मौके पर एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल, एसडीपीओ दिलीप कुमार उपस्थित थे।
