नवगछिया । नवगछिया जिला जदयू के चुनाव हो हंगामे की भेट चढ़ गया। सहमति नहीं बन पाने के कारण चुनाव स्थगित कर दी गयी। जदयू संगठन जिला नवगछिया के जिलाध्यक्ष पद के लिए गोपाल गोशाला नवगछिया में रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह और पर्यवेक्षक साधना सदा की निगरानी में मतदान का कार्यक्रम रखा गया था। निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती समेत कुल बारह अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र भरा था जिसमें एक प्रत्याशी रघुनाथ दास का नामांकन रद्द हो गया।
Total Downloads: 92
जिला निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने जैसे ही सभी प्रत्याशी से चुनाव कराने के पक्ष में राय मांगी। वीरेंद्र कुमार सिंह को छोड़ अन्य सभी प्रत्याशी चुनाव रद्द करवाने की मांग करने लगे। वहीं सभी प्रखंड अध्यक्ष और डेलीगेट्स चुनाव कराने की जिद पर अड़ गये और वीरेंद्र कुमार सिंह के समर्थन में खड़े हो गए जिसके बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह और पर्यवेक्षक साधना सदा ने विवाद की स्थिति में प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी की सहमति से चुनाव को रद्द कर दिया। जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि चुनाव रद्द होने के बाद सभी प्रत्याशी ने हस्ताक्षर कर जिलाध्यक्ष के चयन के लिए पार्टी के नेता नीतीश कुमार को अधिकृत कर दिया।
इन प्रत्याशियों ने किया था नामांकन : जदयू जिलाध्यक्ष पद के लिए बिरेन्द्र कुमार सिंह,त्रिपुरारी भारती, शाहिद रजा, मिलन सागर, डॉ दीपक साह, मदन राम, नृत्यानंद यादव, चन्दन जयसवाल, दिलीप कुमार मण्डल, बिरेन्द्र रजक, मो. इफ्तेखार आलम ने नामांकन दिया।

छह प्रखंडो के 90 डेलीगेटों द्वारा मतदान किया जाना था : जिलाध्यक्ष के चुनाव में छह प्रखंडो के 90 डेलीगेटों को मतदान करना था। हो हंगामे के बीच बिद्यायक ने सभी कार्यकर्ताओं को शांत किया और जिला निर्वाचन पदाधिकारी को पटना कार्यालय को स्थिति की जानकारी देते हुये दिशा निर्देश मांगने को कहा।निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रदेश निर्वाची पदाधिकारी से मिले दिशा निर्देश के आलोक में चुनाव रद्द कर दिया गया।
