नवगछिया । जीबी कॉलेज, नवगछिया इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन पोषित गांव आंबेडकर नगर (मुसहरी टोला),नवगछिया में स्वच्छता अभियान चलाया गया। लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 70
लोगों को स्वच्छ पानी का प्रयोग करने के साथ साथ प्लास्टिक का प्रयोग न करने की सलाह दी गई। इस अवसर पर स्वयंसेवक ने पूरे पोषित गांव की सफाई कर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया।
डॉ. चंदा कुमारी ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता पर प्रेरक व्याख्यान दिया। इस अवसर पर स्वयंसेवक जुगनू, सोनी,प्रणव, प्रज्ञा, अभिलाषा, जिया, नुपुर, शिवम,अंकुश, शुभम, निशा, मनीषा, कुसुमलता, रिंकी, सानिया आदि मौजूद थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
