नवगछिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत जीबी कॉलेज नवगछिया के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन गोद लिए गांव दलित टोला, सिमरा में कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो मो. मोसर्रत हुसैन के नेतृत्व में कॉलेज परिसर और दलित टोला, सिमरा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सम्पूर्ण कॉलेज परिसर और दलित टोला, सिमरा की सफाई की गई। स्वयंसेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक तथा कविता के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
By न्यूज़ डेस्क
न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

