बिहपुर : बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन प्रखंड इकाई के बैनर तले सेविका एवं सहायिकाओं ने अपनी बीस सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में दो दिवसीय हड़ताल पर बैठीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता शांति देवी व संचालन अर्चना एवं बबीता ने किया।

सचिव चंदन देवी, कोषाध्यक्ष मीना देवी ने बताया कि हमारी मांग है कि आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हए ग्रेड सी व डी में समायोजित किया जाय, जबतक सरकारी कर्मी का दर्जा नहीं मिलता हैं तबतक सेविका को 24 हजार एवं सहायिका को 18 हजार मानदेय देने समेत 20 सूत्री मांगों को लेकर हमलोग हड़ताल पर हैं।

जब तक हमारी मांग सरकार पूरी नहीं करती है हम अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करते रहेंगे। बताया गया कि 29 मार्च को भी सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। हड़ताल में शामिल सेविका नीलू, सांत्वना, ललिता, भारती, सरिता, पूनम, डोली, पुनीता, ममता एवं सहायिका बोकीया खातून, रोशनी, रेखा, अंजली आदि समेत दर्जनों सेविका व सहायिका मौजूद थी ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *