नवगछिया : जीबी कॉलेज नवगछिया को वाईफाई से लैस कर दिया गया है। इसको लेकर कॉलेज में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रो. अशोक कुमार सिन्हा और नोडल पदाधिकारी डॉ. दिव्य प्रियदर्शी ने छात्र-छात्रओं को वाईफाई के उपयोग की जानकारी दी। छात्रों से कहा गया कि कॉलेज परिसर में छात्र-छात्रएं मोबाइल, लैपटाप व अन्य डिवाइस में पासवर्ड डालकर वाई फाई के जरीए नेट का निशुल्क इस्तेमाल कर सकते हैं।

पूर्व प्राचार्य अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत कॉलेज में वाई फाई की सेवा बहाल की गई है। ताकि छात्र-छात्रएं नेट का इस्तेमाल कर बेहतर ढंग से पढ़ाई कर सकें। कॉलेज में ई लाइब्रेरी भी बनाया जा रहा हैं। धन्यवाद ज्ञापन राजेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।

उच्च विद्यालय नगरह में स्मार्ट क्लास शुरू

नवगछिया : नवगछिया के उच्च विद्यालय नगरह में उन्नयन कार्यक्रम के तहत स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम गो¨वद प्रसाद सिंह, सेवानिवृत प्राध्यापक र¨वद्र झा थे। राम गो¨वद प्रसाद सिंह ने कहा कि अब गरीब के बच्चे भी स्मार्ट बनेंगे। वरीय विज्ञान शिक्षक पर¨वद्र कुमार यादव ने कहा कि अब बच्चों को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। विश्वास झा ने कहा कि एक जगह बैठकर यहां के छात्र राज्य मेंअन्य जगहों पर होने वाली शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ले सकेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *