नवगछिया – नवगछिया से कोरचक्का तक जाने वाली जर्जर सड़क के निर्माण के लिए एक करोड़ साठ लाख रुपए की राशि आवंटित की गई हैं. जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती ने कहा कि 10 दिसंबर तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 101
श्री भारती ने कहा कि गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल पिछले दिनों इसी कार्य के लिए विशेष रूप से ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री से मिले थे. यह सड़क पौने दो किलोमीटर लंबी है. वर्षों से ग्रामीण इस सड़क के जीर्णोद्धार को लेकर आशान्वित थे.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
