कदवा थाना क्षेत्र में जेवर साफ करने के बहाने सोना-चांदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जांच के दौरान चोरी का सोना खरीदने के आरोप में नवगछिया बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकानदार को हिरासत में लिया गया है।
पीड़ित की शिकायत पर कदवा थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। जांच के क्रम में पुलिस ने कटिहार जिले के समेली निवासी मुन्ना मंडल, प्रेम कुमार और कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि चोरी किया गया सोना नवगछिया बाजार की एक ज्वेलरी दुकान में बेचा गया था। इसके बाद पुलिस ने संबंधित दुकानदार को भी हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


