बिहपुर। शनिवार को नवगछिया पुलिस जिला डीएसपी मनोज कुमार सुमन ने झंडापुर ओपी पहुंचकर उद्घाटन किया। बिहपुर प्रखंड के झंडापुर बाजार स्थित झंडापुर ओपी अब पूर्ण थाना बन गया है। डीएसपी ने कहा कि उद्घाटन के साथ ही झंडापुर थाना के रूप में कार्य करने लगा है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 182
इस मौके पर बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर आलोक कुमार, झंडापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, भवानीपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार, खरीक थानाध्यक्ष नरेश कुमार आदि समेत अन्य कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। डीएसपी समेत सभी पुलिस पदाधिकारियों को बुके भेंटकर सम्मानित भी किया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
