नवगछिया : झंडापुर थाना क्षेत्र में बगरी एनएच-31 सर्विस रोड पर शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला है। वृद्ध की उम्र करीब 70 वर्ष बताई गई है।

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, वह खरीक की ओर पैदल जा रहा था, जब अचानक सड़क किनारे बैरिकेडिंग के पास बैठ गया और थोड़ी देर बाद लुढ़क गया। दुकानदारों ने उसकी मौत की सूचना दी।

झंडापुर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों का इस्तेमाल किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अस्पताल में कराया गया है और शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....