बिहपुर। बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन का नवगछिया अनुमंडल सम्मेलन प्रखंड के झंडापुर (काली कबूतरा स्थान) बिहपुर के प्रांगण में शनिवार को होगा। जानकारी देते हुए गौतम कुमार प्रीतम ने बताया कि सम्मेलन में प्रमुख वक्ता डॉ. विलक्षण रविदास और पत्रकार-लेखक डॉ. सिद्धार्थ रामू होंगे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 78
सम्मेलन नई शिक्षा नीति-2020 थोपने, निजीकरण के जरिए देश बेचने और छात्र-नौजवानों की लोकतांत्रिक सक्रियता को दबाने के खिलाफ सबको अच्छी-सस्ती शिक्षा, सम्मानजनक रोजगार, आबादी के अनुपात में बहुजनों की हर क्षेत्र में हिस्सेदारी और आत्मसम्मान के लिए आयोजित है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
