बिहपुर। झंडापुर व विक्रमपुर में मंगलवार को बिहपुर सीओ बलिराम प्रसाद, आरओ आमिर हुसैन व खरीक आरओ दीपा कुमारी की अगुवाई में बिहार सरकार की जमीन पर अतिक्रमण कर रहे लोगों पर प्रशासन का बुलडोजर चला।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 85
वहीं जबदर टोला झंडापुर में विद्यालय की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। यहां करीब पांच से छह घर को बुलडोजर से हटाया गया। वहीं विक्रमपुर में दो से तीन घर को हटाया गया। यहां शिवालय की जमीन को अतिक्रमण कर मिल (आटा चक्की) चलाया जा रहा था। इस कार्रवाई में पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
