नवगछिया : झुंझुनू वाली दादी( राजस्थान) का भादो महोत्सव का तृतीय आयोजन बड़ी धूमधाम से आज 28 अगस्त दिन बुधवार को दोपहर 11:30 बजे से मारवाड़ी विवाह भवन में किया जाएगा जिसमें दादी का दिव्य श्रगार सामूहिक मंगल पाठ संगीतमय भजन संकीर्तन नृत्य नाटिका एवं मैया का खजाना का कार्यक्रम होगा
मंगल पाठ करने के लिए मंगल पाठ वाचिक गितिका तुलस्यान कोलकाता से आ रही है इस आयोजन को सफल बनाने में दादी मंडली कि श्वेता बुबना , सरिता यादुका , सुनीता यादुका , चित्रा टिंबरेवाल , पूजा रुंगटा , रिंपा केडिया , ज्योति केजरीवाल , रश्मि सर्राफ , सीमा चिरानिया , मीरा चिरानिया , रानी सराफ , शिल्पा चिरानिया , पूजा चौधरी , अन्जु रुंगटा , सीमा चौधरी , निशा चौधरी , बबीता केडिया , नीलम केडिया , कंचन भुडोलिया , मोना हिसारिया , संगीता केडिया , कंचन खेमका , सोनी चिरानियाँ आदि लगी हुई है

