नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरा में मिनी ट्रक के धक्के से दो बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले में बिजली जेई राहुल कुमार ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर चंदन मालाकार पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जेई ने बताया कि चंदन द्वारा मिनी हाईवा गाड़ी से दो पोल को क्षतिग्रस्त कर दिया है, जो टूट कर रोड पर गिर गया हैं।
Total Downloads: 172
नवगछिया नवगछिया में बिजली विभाग द्वारा नया टोला सहित आसपास प्रीपेड मीटर लगाया जा रहा है। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि नवगछिया में 10 हजार बिजली उपभोक्ता है, जिसमें अब तक 1072 स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है। वहीं अनुमंडल में बिजली बिल बकाए उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करते हुए 600 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया है।
नारायणपुर | जन्माष्टमी पर नारायणपुर में लगे मेला में शनिवार की शाम टावर झूला से अचानक तीन बच्ची नीचे गिरकर घायल हो गई। घायल बच्चियों में आशाटोल की कोमल कुमारी, करिश्मा कुमारी, नीतू कुमारी है। आनन-फानन में तीनों का नारायणपुर के निजी क्लिनिक में उपचार करवाया जहां से गंभीर अवस्था में नीतू कुमारी को भागलपुर रेफर किया गया।

