नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र में एनएच 31 पर भट्टा चौक के पास रविवार की सुबह नौ बजे ट्रक की चपेट में आने से टोटो पर सवार महिला की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुई जब भागलपुर से विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत कंपनीबाग के एक परिवार के लोग अपने लड़के की शादी की बात करने डूमर गांव जा रहे थे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165
रास्ते में टोटो में बैठने के लिए महिला ने हाथ दिया और जैसे ही टोटो चालक ने वाहन रोका, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई,
जबकि छह लोग घायल हो गये। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई जिन्हें भागलपुर रेफर कर दिया गया। टोटो चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
