नवगछिया | इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के चंडिका स्थान और कब्रिस्तान के बीच सड़क पर साइड लेने के विवाद में गुरुवार को टोटो चालक गुड्डू मंडल को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इस मामले में जख्मी चालक गुड्डू मंडल के बयान पर इस्माइलपुर के अमन कुमार सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस्माइलपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि चालक के पेट में गोली लगा है। उसकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

मालूम हो कि गुड्डू और अमन के साथ साइड को लेकर के सुबह 10:00 बजे के आसपास विवाद हुआ था। इसके बाद गुड्डू शाम में कब्रिस्तान की ओर आ रहा था। इसी बीच अपराधियों ने उसे गोली मार दी थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *