बिहपुर। सोमवार को करीब छह बजे झंडापुर बाजार जाने के दौरान एनएच 31पर टोटो में टोटो की टक्कर हो गई। जिस कारण एक महिला घायल हो गई।वहीं घायल महिला की पहचान नन्हकार गांव की पार्वती देवी के रूप में हुई। वहीं सड़क दुर्घटना की सूचना पर दरोगा पवन सिंह मौके पर पहुंच कर घायल महिला को बिहपुर सीएचसी इलाज के लिये भेज दिया।

बिहपुर। सोमवार को झंडापुर गांव के समीप एनएच 31 पर बाइक व टोटो की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गये। घायलों की पहचान रवीश कुमार व अजीत कुमार घर हरीदासपुर,नाथनगर के रूप में हुई।

घायल युवक ने बताया कि नारायणपुर से शादी का कार्ड बांट कर घर लौट रहे थे। तभी टोटो ने धक्का मार दिया। सूचना पर झंडापुर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के घायलों को मायागंज रेफर कर दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *