बिहपुर । झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहपुर रेलवे मालगोदाम से सटे सड़क पर शुक्रवार की शाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टोटो से ले जाई जा रही देसी शराब की खेप जब्त की है। गश्ती के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि टोटो से शराब ढोए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन की जांच की। इस दौरान टोटो से करीब 30 लीटर देसी शराब बरामद की गई। मौके से टोटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार चालक की पहचान खरीक प्रखंड के अठगामा निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह शराब खैरपुर गांव के एक व्यक्ति से लेकर जा रहा था।

पुलिस ने आरोपी को शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई बिहार पुलिस द्वारा की जा रही है।

