नवगछिया। नवगछिया थाना के मधतपुर स्थित टोल टैक्स के पास बुधवार रात्रि बदमाशों ने पिकअप चालक से हथियार के बल पर 20 हजार रुपये के साथ पिकअप लूट ली। इस दौरान चालक जन्दाहा वैशाली निवासी मनोहर कुमार ने केला खेत में भागकर जान बचाई। घटना के बाद चालक ने नवगछिया पुलिस को सूचना दी।

सूचना के बाद नवगछिया थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने घटनास्थल पर जाकर मामले की तहकीकात की और चालक से पूछताछ की। पिकअप मालिक नालंदा एंगेसराय अंतराम चक निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पिकअप से मिठाई पूर्णिया पहुंचाकर चालक वापस पटना लौट रहा था कि नवगछिया टोल टैक्स के पास बदमाशों ने हथियार दिखाकर 20 हजार रुपये और पिकअप छीन ली। चालक ने भागकर जान बचाई और फोन किया। गाड़ी में जीपीएस लगा हुआ था जिससे गाड़ी की जानकारी मिली और नवगछिया थानाध्यक्ष ने लतरा उच्च विद्यालय के पास से पिकअप बरामाद कर लिया।

इस संबंध में चालक के बयान पर नवगछिया थाना में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी लतरा से बरामद हो गयी है। संध्या समय गाड़ी मालिक आये और प्राथमिकी दर्ज की गयी है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *