नवगछिया पुलिस ने झारखंड नंबर के एक ट्रक से 234 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान ट्रक के चालक और खलासी को गिरफ्तार किया है। शराब की खेप गिट्टी लदे ट्रक में तहखाना में रखकर लाई जा रही थी।

पुलिस ने यह कार्रवाई वाहन चेकिंग के दौरान की है। चेकिंग के दौरान जब ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर JH09BA9827) की तलाशी ली गई, तो गिट्टी के नीचे छिपाकर रखी गई 234 कार्टन रॉयल कंपनी की कुल 2102.76 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पकड़े गया वाहन चालक विजय राउत और खलासी मोहम्मद हजला है। पूछताछ में दोनों ने कई अन्य शराब माफियाओं के बारे में जानकारी दी है, जिस पर पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तारी की जानकारी देते SDPO
गिरफ्तारी की जानकारी देते SDPO

गुप्त तहखाने में छिपाई थी शराब

इस मामले को लेकर SDPO ओम प्रकाश ने बताया कि नवगछिया SP के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पटना स्थित मद्य निषेध इकाई से सूचना मिली थी कि झारखंड से एक हाईवा ट्रक के जरिए भारी मात्रा में शराब तस्करी हो रही है। सूचना मिलते ही नवगछिया थाना टीम ने जीरो माइल के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान ट्रक की चेकिंग में गिट्टी लदे ट्रक में तहखाना बनाकर शराब छिपा हुआ मिला।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....