नवगछिया : सरस्वती पूजा के अवसर पर चापर गांव में बिना लाइसेंस के आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन बंद कराने पहुंची रंगरा पुलिस पर हमला करने के मामले में आरोपी सुबोध यादव पे.-पशुराम यादव सा.-चापर थाना रंगरा ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Total Downloads: 186
बताते चलें कि सरस्वती पूजा के अवसर पर चापर गांव में बिना लाइसेंस के आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन कर आपत्तिजनक नाच, गाना तथा कुछ लोगों द्वारा शराब के नशे में हर्ष फायरिंग की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा आर्केस्ट्रा बंद कराने के निर्देश पर बंद करने को कहा। इस पर कुछ ग्रामीणों के द्वारा पुलिस पर हमला किया गया। इस संबंध में रंगरा थाना कांड सं.-22/25 दर्ज किया गया है।
कांड में फरार चल रहे अभियुक्तों के विरूद्ध लगातार छापामारी की जा रही है। पुलिस के दबिश के कारण गुरुवार को एक आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।

