नवगछिया| पुलिस ने कदवा में एक ट्रक से 801 लीटर विदेशी शराब बरामद की। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पटना से सूचना मिली कि झारखंड से शराब लेकर ट्रक मधेपुरा जा रहा है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
इसके बाद कदवा थानाध्यक्ष, डीआईयू की टीम ने पचगछिया टोला के पास वाहनों की जांच शुरू की। तभी नवगछिया से मधेपुरा की ओर जा रहे ट्रक में 91 कार्टन शराब मिली। पुलिस ने मधेपुरा के चालक रोहित कुमार व खलासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
