नवगछिया। गोपालपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हरना चक निवासी नितेश कुमार पिता मनोज भगत को 70 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
एसपी पूरण कुमार झा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गोपालपुर पुलिस कोसूचना मिली की नितेश कुमार घर पर स्मैक की खरीद बिक्री करता है। सूचना पर जब पुलिस हरनाचक स्थित नितेश के घर पहुची तो पुलिस को देखकर वह भागने लगा जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया।
उसके निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर में रखे 70 ग्राम स्मैक को बरामद किया।पकड़ाए युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज ढिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
