नवगछिया। कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच पिछले एक वर्षों में नवगछिया आरपीएफ ने आरपी यूपी एक्ट के तहत कई अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ जुर्माना भी वसूला गया है। आरपीएफ नवगछिया से मिली जानकारी के अनुसार सेमापुर नवगछिया स्टेशन के बीच में विभिन्न ट्रेनों में पत्थरबाजी के मामले में नवगछिया आरपीएफ पुलिस के द्वारा कुल आठ लोगों की गिरफ्तारी किया गया है।
Total Downloads: 167
यहां पर कुल 7 मामले पत्थरबाजी का दर्ज किया गया है। इस मामले में राजधानी से लेकर के कई अन्य ट्रेनों पर पत्थरबाजी का मामला पिछले वर्ष सामने आया था।अकेले अक्टूबर एवं नवंबर में कई घटनाएं ऐसी हो चुकी थी वहीं इस मामले को लेकर आरपीएफ पुलिस द्वारा बताया गया कि यहां पर कुल 1387 की रफ्तारी किया गया हैजिसमें चार लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है।
आरपीएफ बरौनी के सहायक कमांडेंट बताते हैं कि हम लोगों ने प्रत्येक स्टेशनों पर लक्ष्य के तहत अपराध नियंत्रण कार्य को लेकर पोस्टर बनाया है इसी के तहत यहां पर अवैध टिकट वेंडर पर छापेमारी रेलवे फाटक के बम तोड़ने का मामला हो अवैध रूप से महिला बोगी विकलांग बोगी में सफर करने का मामला हो या विशेष छापेमारी अभियान में हुई गिरफ्तारी का की समीक्षा होते रहता है इसी के तहत नवगछिया में सबसे अधिक गिरफ्तारी हुआ है।

