बिहपुर। कटिहार-बरौनी रेलखंड पर शनिवार की सुबह करीब पांच बजे ट्रेन की चपेट में आने से पश्चिमी केबिन के पास 61 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। महिला वृद्ध का सिर पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 82
वृद्धा की पहचान मड़वा गांव निवासी रंजो देवी के रूप में की गई। परिजनों के अनुसार महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। सूचना पर रेल पुलिस व झंडापुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
