नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड के नारायणपुर रेलवे-स्टेशन के पूरब मधुरापुर रेलवे समपार फाटक के पास सोमवार की रात एक किसान की ट्रेन से कट कर मौत हो गयी. रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया.

मृतक के रिश्तेदार पप्पू यादव ने बताया कि मृतक नारायणपुर जेपी कॉलेज टोला निवासी पलटधारी यादव का छोटा पुत्र मनोज यादव(48) है. वह गंगा दियारा से वापस घर लौट रहा था, इसी दौरान घटना हुई.

स्टेशन अधीक्षक अंजार अहमद ने बताया कि घटना गुवहाटी पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (22450) से होने की सूचना मिली है. ट्रेन डाउन लाइन से थ्रू 19:49 बजे अपराह्न की है. इधर, घटना की सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल से शव को घर ले गये. पत्नी पूनम देवी, पुत्री प्रीति कुमारी, पुत्र प्रियांशु व सुधांशु समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....