बिहपुर । भागलपुर लोकसभा के पूर्व सांसद सह जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल नारायणपुर के ग्रामीणों के साथ बिहपुर में पूर्व मध्य रेलवे के सहायक मंडल अभियंता के कार्यलय पहुंचे। सहायक मंडल अभियंता नवीन कुमार से कहा कि नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे भूमि को खाली करने के लिए वहां पर वर्षों से रह रहे लोगों को समय दिया जाय।
Total Downloads: 185
ग्रामीणों ने कहा कि कुछ भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा मिला है। वहीं मिली कुछ जमीन पर जमीन मालिक द्वारा कोर्ट में मामला दायर कर दिया गया है। जो कोर्ट के विवारीधीन है। जिस कारण भूमिहीन यहां से हटकर वहां नहीं जा पा रहे हैं।
सहायक मंडल अभियंता ने कहा कि उक्त जगह के खाली न होने से नारायणपुर में रेलवे के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो पा रहा है। इस मौके हाजी सैयद अहमद,नंदू यादव,रहबर खां,मो.शकील उद्दीन,जरीफ उद्दीन,शमीद उद्दीन,शोयेब अली व बदरूल अली आदि की उपस्थिति थी।

