नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच नवगछिया स्टेशन के पूरब माल गोदाम के समीप जखबाबा स्थान के पास रेलवे पटरी पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से गोपालपुर अभिया निवासी 68 वर्षीय राजेन्द्र भगत गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पैर कट गया है।
Total Downloads: 116
घटना के बाद मालगोदाम स्थित लोगों ने जीआरपी और अनुमंडल अस्पताल को सूचना दिया। सूचना पर अस्पताल से एम्बुलेंस पहुंची और घायल वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। मौके पर जीआरपी भी पहुंची।

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने मायागंज अस्पताल रेफर कर
दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे और मायागंज अस्पताल ले गए। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को वह अभिया से नवगछिया बाजार खरीददारी करने के लिए निकले थे। घटना किस ट्रेन से हुई, इसकी जानकारी किसी को नहीं मिली।

