नवगछिया | कटिहार-बरौनी रेलखंड पर गुरुवार को नवगछिया रेल पुलिस ने कुरसेला-सेमापुर स्टेशन के बीच एक 55 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया है। रेल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम अनुमंडलीय अस्पताल में कराने के बाद उसकी शिनाख्त के लिए सुरक्षित रखा है। जीआरपी थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह के अनुसार, मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि ट्रेन से गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है।

खरीक में टेंपो ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल


खरीक | 14 नंबर सड़क पर गोटखरीक चौक के समीप गुरुवार को टेंपो ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इस घटना में टेंपो पर सवार बिहपुर के बभनगामा निवासी 22 वर्षीय गुलशन कुमार और बाइक चालक नवगछिया के नवादा निवासी दुर्योधन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गया। दोनों घायलों को लोगों के सहयोग से इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देख डॉक्टर ने उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन छोड़क भाग गया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *