नारायणपुर (भागलपुर)। नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव में गुरुवार रात एक ठेला चालक पर जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। झगड़े को रोकने की कोशिश के दौरान हमलावरों ने लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटकर उसे घायल कर दिया।


क्या है मामला

गांव में देर शाम दो जुआरी आपस में भिड़ गए थे। इसी दौरान गांव के निवासी और ठेला चालक ऋषि यादव ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया। कुछ ही देर बाद झगड़े में शामिल जुआरियों के एक गुट के युवक अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और ऋषि यादव पर हमला कर दिया।
किसी तरह ऋषि यादव वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।


पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।
एडिशनल थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि घायल ठेला चालक ऋषि कुमार यादव का इलाज कराया गया है। पुलिस को इस संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *