नवगछिया : सोनपुर डीआरएम नीलमणि ने अधिकारियों के साथ सेमापुर से नवगछिया के बीच कई स्टेशनों का निरीक्षण किया। डीआरएम ने इसके साथ ही कुछ स्टेशनों का निरीक्षण विंडो के माध्यम से किया। डीआरएम अहले सुबह 4:00 बजे नवगछिया स्टेशन पर औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे।

जहां पर उन्होंने स्टेशन की व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली। वहीं सुबह 9:00 बजे से डीआरएम के द्वारा विंडो निरीक्षण सेमापुर स्टेशन पर उतरकर किया गया।

निरीक्षण सेमापुर स्टेशन से शुरू किया गया जहां कोसी ब्रिज पर बने नए पुल की जांच की और मौजूद सीनियर इंजीनियरों को कई आवश्यक निर्देश दिए। काढागोला, बखरी, कुरसेला और नवगछिया स्टेशन पर विंडो निरीक्षण किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *