नारायणपुर । कटिहार-बरौनी रेलखंण्ड के सोनपुर डीआरएम नीलमणि कटिहार से लौटने के क्रम में नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की दोपहर औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित शौचालय की स्थिति, पीने का पानी, यूरिनल प्वाइंट की स्थिति पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर स्टेशन मास्टर अंजर अहमद को जमकर फटकार लगाई।
Total Downloads: 198
डीआरएम द्वारा प्लेटफार्म नंबर दो पर चापाकल की स्थिति पूछने पर स्टेशन मास्टर जवाब नहीं दे सके, जबकि दो चापाकल सुचारू रूप से चालू हैं। स्टेशन पैनल का अवलोकन किया। जहां डायरी का जांच-पड़ताल की। इसके बाद सर्कुलेटिंग एरिया का जांच किया गया। जहां वैध और अवैध दुकानदारों के बारे में जानकरी ली।
अनाधिकृत दुकानदारों को नोटिस देने का निर्देश दिया और इस एरिया को विकसित करने को कहा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए स्टेशन परिसर में अनाधिकृत रूप से बैठे लोगों को बैठने पर प्रतिबंधित करने को कहा। स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था व यात्रियों की सुविधा के प्रति सजग रहने को कहा। डीआरएम लगभग ढाई घंटे से अधिक समय तक रूके रहे।

