भागलपुर। जिले और शहरी क्षेत्र में लगातार बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल के दिनों में खगड़िया–कुरसेला पथ, विक्रमशिला सेतु तथा कहलगांव–भागलपुर पथ पर लगने वाले भीषण जाम पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक नवगछिया, नगर पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, पथ निर्माण विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विक्रमशिला सेतु पर मनमानी और ओवरलोडिंग बनी मुख्य समस्या

जिलाधिकारी ने माना कि ट्रैफिक जाम की सबसे बड़ी वजह विक्रमशिला सेतु पर हो रहा अवैध ओवरलोडिंग और नियमों की खुली मनमानी है। इस पर रोक लगाने के लिए उन्होंने अधिकारियों को कठोर और त्वरित कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए।

डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

  • सेतु पर ओवरलोड वाहनों की नियमित चेकिंग

  • नियम तोड़ने वालों पर तुरंत चालान और कानूनी कार्रवाई

  • पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम की तैनाती

  • जाम प्रभावित मार्गों पर अतिरिक्त बल और चौक-चौराहों पर निगरानी

  • वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि ट्रैफिक समस्या केवल शहर की नहीं, बल्कि पूरे जिले की प्राथमिक चुनौती बन गई है। इसलिए त्वरित कार्रवाई के साथ-साथ इसका स्थायी समाधान तैयार किया जाएगा।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जाम की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखें और किसी भी लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *