बिहपुर । बुधवार को भागलपुर डीएम डॉ. नवलकिशोर चौधरी लोकसभा चुनाव को लेकर बूथों का निरीक्षण करने बिहपुर पहुंचे। नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार, डीसीएलआर अर्चना भारती, बिहपुर बीडीओ सत्यनारायण पंडित व सीओ लवकुश कुमार समेत अन्य अधिकारियों के साथ पहले हरियो पंचायत के कहारपुर गांव पहुंचे।

यहां कोसी के कटाव से मवि व उच्च विद्यालय भवन नदी में समा गया है। इस चुनाव में भी चलंत मतदान केंद्र पर वोटिंग होने की बात डीएम ने कही। इस दौरान डीएम ने ग्रामीणों से बात भी किया। साथ ही लोगों से 26 को बढ़-चढ़ बूथों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना वोट डालने को कहा।

यहां के बाद नरेश कन्या मवि चकप्यारे व बापू मवि दयालपुर स्थित बनने वाले बूथों का भी निरीक्षण किया। वहीं आम लोगों से लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की। मालूम हो कि 26 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर सरकारी व प्रशासनिक तैयारी जोरों पर है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *