खरीक : ख़रीक प्रखंड में बुधवार को डीडीसी और जिलास्तरीय पदाधिकारियों की टीम ने बुधवार को चोरहर पुल पहुंच पथ का निरीक्षण किया. अधिकारियों की टीम में एडीएम राजेश झा राजा, डीडीसी सुनील कुमार, जिला अवर निबंधक पदाधिकारी गौतम कुमार,जिला भूअर्जन पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार आदि पदाधिकारी शामिल थे.

पदाधिकारियों की टीम ने स्थानीय लोगों से पहुंच पथ निर्माण में आने वाली दिक्कतों के बारे में लोगों से जानकारी ली. पदाधिकारियों की टीम ने काजीकौरैया गाँव में निजी जमीन पर बसे विस्थापित परिवार वाली जमीन का भी निरीक्षण किया. विजय घाट पुल के पास गाइड बाँध का भी स्थल निरीक्षण किया. एडीएम ने बताया कि चोरहर पुल का शीघ्र ही पहुँच पथ निर्माण कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. जमीन मालिक को उचित मुआवजा दिया जाय.

काजीकौरैया में भी जिस जमीन पर विस्थापित परिवार बसे हुए हैं उस जमीन मालिक को भी शीघ्र उचित मुआवजा देने के लिए स्थल निरीक्षण किया गया. तीनों जगहों पर जो भी समस्या है उसका शीघ्र निदान किया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *