नवगछिया : अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर अनुमंडल के सभी सीओ व थानाध्यक्ष के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान थाना वार व प्रखंड वार भूमि विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा एसडीओ ने किया. समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी थाना एवं प्रखंड में लंबित मामला को अविलंब निष्पादित करने का निर्देश सीओ व थानाध्यक्ष को दिया

एसडीओ ने कहा कि थाना व अंचल क्षेत्र में जो भी मामले भूमि विवाद से लंबित हैं. उसे थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी आपसी सामंजस्य बना कर अविलंब निष्पादित करें. वहीं उन्होंने कहा कि वैसे भूमि विवाद के मामले जो न्यायालय में लंबित हैं. उन मामलों में संबंधित पर धारा 107 की कार्रवाई करें ताकि विधि व्यवस्था बरकरार रहे. एसडीओ ने सभी थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी को मापी से संबंधित मामला में गति लाने का निर्देश दिया है.

उन्होंने दोनों पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मापी के मामले में दोनों पदाधिकारी स्वयं स्थल पर पहुंचकर नापी करेंगे. उक्त जमीन की मापी करा कर सीमांकन कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि मापी के दौरान जहां भी विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की संभवना रहती है. वहां पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था रखें. बैठक में अनुमंडल के सभी थानाध्यक्ष अंचल अधिकारी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *