बिहपुर : फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन प्रखंड ईकाई डीलर संघ ने प्रखंड आपूर्ति कार्यालय के समक्ष पांचवे दिन शुक्रवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान डीलरों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय मिश्रा समेत इस मौके पर उपस्थित सभी डीलरों ने एक स्वर में कहा कि ऑल इंडिया स्तर पर 15 सूत्री राज्य स्तर पर आठ सूत्री मांगों को लेकर एक जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। खरीक प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इस दौरान किसी भी राशन का उठाव या वितरण नहीं करेंगे। मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

संघ के सचिव गौरव मंडल, बलराम पासवान, सर्वेश रजक, महेश दास, योगेंद्र रजक, कृष्णमोहन साह, राजेंद्र प्रसाद साह व मुन्नी देवी आदि ने कहा कि डीलरों के मानदेय को सुनिश्चित करने, अनुकंपा का लाभ देने, साप्ताहिक छुट्टी, कमीशन में वृद्धि व अन्य मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। डीलरों की हड़ताल से लोगों को परेशानी हो रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *