बिहपुर । नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत गनौल गंगा घाट पर डूबे व्यक्ति का शव सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर आपदा मित्र कुमार दिलशान, अजीत कुमार और स्थानीय ग्रामीण मो. आरिफ के सहयोग से मधुरापुर गंगा जहाज घाट से बरामद किया गया। मौजूद लोगों ने बताया कि आपदा मित्र नाव पर सवार हो बैरिकेडिंग के पास घूम रहे थे।

तभी घाट पर मौजूद लोगों ने बहते हुए शव को देखकर शोर मचाया। घाट पर तैनात दंडाधिकारी पंकज कुमार और भरत कुमार झा को सूचना दी। दंडाधिकारी पंकज कुमार व ग्रामीण चौकीदार दयानंद पासवान के मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचार नारायणपुर निवासी बालदेव यादव (75 वर्ष) के रूप में हुई।

मृतक रविवार की शाम गनौल गंगाघाट से तैरकर दियारा से गांव की तरफ आ रहे थे। तभी गंगा नदी में डूब गए। सूचना पर मृतक के परिजन घाट पर पहुंचे। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *