खरीक : 13 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान बढ़ते अपराध, मंहगाई और बेरोजगारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 वहीं, मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। इसमें पार्टी के शेखपुरा जिला सचिव कामरेड प्रभात कुमार पांडेय पर हुए जानलेवा हमला के आरोपियों को कड़ी सजा देने, पीड़ित को सुरक्षा उपलब्ध कराने, बीपीएल वाले विद्युत कनेक्शन काटने पर रोक लगाने, राज्य में महिला के साथ बढ़ते शोषण, उत्पीड़न और अपराध को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने, भूमिहीनों को बासगीत पर्चा देने,

भ्रष्टाचार के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने समेत अन्य मांगे शामिल हैं। प्रदर्शन में पार्टी के सहायक अंचल सचिव चमनलाल राम, राजेंद्र मंडल, दीवाना कुमार, रोहित कुमार, पृथ्वी आदि शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *