नवगछिया : शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इन्डिया के द्वारा राजकीय उच्च बुनियादी विद्यालय जयरामपुर – नन्हकार के प्रांगण में डॉ भीम राव अम्बेडकर की 132 वीं जयंती के अवसर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए मैटी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल नारायणपुर के निदेशक डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी नें कहा सैकड़ों वर्ष की गुलामी से मुक्ति मिलने पर देश को एक ऐसे संविधान की आवश्यकता थी जो देश को सशक्त और विकसित बना सके इसी की पूर्ति महान विचारक, समाज सुधारक बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के द्वारा की गई ।

इन्होंने कहा कि अगर संविधान के अनुरूप हम सभी चलने लगें तो समाज से भ्रष्टाचार समाप्त होकर सामाजिक न्याय के साथ  विकास करेगा । एक्युप्रेशर सेंटर ट्रस्ट के डॉ सुबोध कुमार मिश्रा नें उपस्थित छात्रों को कहा कि डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर आधुनिक भारत के निर्माता थे ।

इन्होंने समाज के अन्तिम पंक्ति के लोगों को भी बराबरी का दर्जा दिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकिशोर मंडल ने किया । विद्यालय की छात्रा छोटी , प्रिया , काजल , साक्षी नें स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया । इस मौके पर शिक्षक अमर कुमार गुप्ता , रेवती रमन पुष्कर , कुमार सुमन सहित सैकड़ों छात्र , छात्राएं उपस्थित रही

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *