नवगछिया : शिक्षकों की बहाली में राज्य सरकार लापरवाही बरत रही है। जिस तरह शिक्षक सड़क पर हैं यह सरकार की गलत नीतियों का ही नतीजा है। ममता, आशा, आंगनबाड़ी व ग्रामीण चिकित्सकों की नियमित बहाली की जाए। यह बात जन अधिकार पार्टी के प्रमुख राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बुधवार को नवगछिया प्रखंड के कोसी पार ढोलबज्जा के जनसंवाद कार्यक्रम में कहीं।

इस दौरान कई मुखिया, जगतपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार यादव, ढोलबज्जा के मुखिया सच्चिदानंद यादव उर्फ सच्चो, खैरपुर के पंकज कुमार जायसवाल, खगड़ा के मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह, पकरा के प्रदीप कुमार, यमुनियां के मुखिया प्रतिनिधि संजय सिंह, पुनामा प्रतापनगर के पप्पू यादव, नगरह के भरत पासवान, तेतरी के प्रशांत कुमार तत्मा, कदवा दियारा के नरेश सिंह आदि ने उन्हें बुके व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व सांसद ने ढोलबज्जा अस्पताल में अपने निजी कोष से एंबुलेंस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

पूर्व सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया है कि बिना पंचायती राज व्यवस्था के को मजबूत किए आप इंडिया गठबंधन को मजबूत नहीं कर सकते हैं। नवगछिया को पूर्ण जिला और ढोलबज्जा को प्रखंड बनवाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद जब तक दलसिंहसराय, बगहा व नवगछिया जैसे चार जगहों को जिला का चयन नहीं होगा तब तक हम सड़क पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

वहीं, ढोलबज्जा अस्पताल में 24 घंटे एंबुलेंस सेवा के नहीं रहने से मरीजों की परेशानी की बात पर उन्होंने कहा है कि जल्द हम अपने निजी कोष से एपीएचसी ढोलबज्जा में एंबुलेंस उपलब्ध करा देंगे। ढोलबज्जा से सटे पूर्णिया जिले के रुपौली प्रखंड के मोहनपुर ओपी थाना क्षेत्र के उचित टोला में बीते दिनों चट्ट शर्मा की डूबने से मौत हो गई थी। पप्पू यादव ने मृतक के परिजनों मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *