नवगछिया| ढोलबज्जा के भगवानपुर स्थित सरस्वती मंदिर में 91 वर्षों से माता सरस्वती की पूजा हो रही है। बिहार के तीन जिले भागलपुर, मधेपुरा व पूर्णिया के सीमाक्षेत्र पर अवस्थित प्राचीन सरस्वती मंदिर में सीमावर्ती इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है।

ढोलबज्जा के भगवानपुर में गांव के जमींदारों द्वारा सन् 1933 में सरस्वती मंदिर का निर्माण करवाकर पूजा-पाठ शुरू करवाई गई थी। साथ ही विद्यालय के निर्माण के लिए भी जमीन दान की गई थी। इस मंदिर में पूजा को लेकर एक माह पहले से तैयारी शुरू कर दी जाती है। शहर से सटे भवानीपुर स्थित मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में 14 फरवरी ’बसंत पंचमी’ को सरस्वती पूजा एवं मातृ-पितृ दिवस धूमधाम से मनाया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *